भारतीय शेयर बाजारों में 8 जनवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक टूटकर 84,247.32 के स्तर पर आ गया।

दोपहर तक बीएसई सेंसेक्स 713.82 अंक या 0.84% गिरकर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 251.10 अंक या 0.96% लुढ़ककर 25,889.65 के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1% से अधिक टूट गए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे ।
