डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने सीमा पार सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में सोना और नकदी जब्त की गई है। डीआरआई ने दिल्ली और अगरतला में एक साथ तलाशी अभियान चलाकर दुबई और बांग्लादेश से संचालित हो रहे एक संगठित अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना और 29 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया है’।”’

जांच एजेंसी के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से सीमा पार तस्करी के जरिए भारत में अवैध रूप से सोना ला रहा था। डीआरआई को शक है कि इस नेटवर्क के तार कई देशों से जुड़े हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और कुछ अहम गिरफ्तारियां भी संभव मानी जा रही हैं। डीआरआई की इस बड़ी कार्रवाई को देश में सोना तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *