उत्तराखंड से बड़ी खबर। अंकिता भंडारी मर्डर केस में मृतक की माता–पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और तीन अहम मांगें रखीं। अंकिता भंडारी के माता–पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में कहा कि अब तक हुई जांच से संतुष्ट नहीं हैं और आगे की जांच CBI द्वारा, सुप्रीम कोर्ट के किसी जज की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी की हत्या VIP की वजह से हुई, इसलिए राज्य सरकार को VIP

को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करनी चाहिए। माता–पिता का कहना है कि न्याय केवल तभी संभव होगा जब मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए। सरकार ने अभी तक इस मांग पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच की संभावना पर सभी की नजर है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामले की जांच और न्याय की प्रक्रिया अब भी पूरे देश की निगाहों में है।

