
दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में बड़ी खबर सामने आई है। UAPA के तहत तिहाड़ जेल में बंद ग़ुल्फ़िशा फातिमा को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद आज रिहा कर दिया गया है। ग़ुल्फ़िशा फातिमा पिछले करीब पाँच वर्षों से तिहाड़ जेल में बंद थीं। उन पर दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में UAPA के तहत आरोप लगाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें ज़मानत दी, जिसके बाद आज उनकी रिहाई हुई। रिहाई के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे इंसाफ की दिशा में एक अहम कदम बताया है। ग़ुल्फ़िशा फातिमा की रिहाई को लेकर मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संतोष जताया है। फिलहाल ग़ुल्फ़िशा फातिमा जेल से बाहर हैं, लेकिन मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

