पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह बिहार लोक भवन, पटना में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद रहे। न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के कार्यभार संभालने से

पटना हाईकोर्ट के न्यायिक कार्यों में नई दिशा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

