पंजाब में बढ़ती सर्दी और घनी धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि राज्य के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। अब स्कूल 14 जनवरी से सामान्य रूप से खुलेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में 1 से 7 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई थीं, लेकिन

मौसम में सुधार न होने और लगातार बढ़ती ठंड के कारण छुट्टियां आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट और सुबह-शाम घनी धुंध बनी हुई है। बच्चों और स्कूल स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

