पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल हावड़ा के कई चिकित्सक पूरी टीम के साथ आए एवं रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा द्वारा किए जा रहे प्रयास के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा पाकुड़ में लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हो रहा है।ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि उन्होंने मंडल प्रबंधक हावड़ा से मांग रखी थी कि प्रत्येक वर्ष कम से कम चार बार मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए। मंडल प्रबंधक हावड़ा ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए वर्ष 2026 के प्रथम महीने में ही पाकुड़ में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। मार्च या अप्रैल में दूसरे स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल हावड़ा से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आर के मंडल,डॉक्टर नयन मनी विश्वास, मंडलीय मेडिकल चिकित्सा पदाधिकारी प्रसूति विभाग, डॉक्टर शिवानी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, मृदुला मंडल,

चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर मृणाल कुमार मंडल, अपर मंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी,रामपुरहाट डॉक्टर अब्दुस समीम मियां मंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी रामपुरहाट अपने पूरे दलबल के साथ कैंप में शामिल हुए। इस अवसर पर कल 63 रेलवे कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष अमर कुमार मल्होत्रा, निलेश प्रकाश, विक्टर जेम्स , गौतम कुमार यादव,संतोष कुमार मौजूद थे। शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि रेल कर्मियों हेतु चिकित्सा सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए रामपुरहाट के तर्ज पर एक हेल्थ यूनिट का निर्माण किया जा रहा है।

