पाकुड़ पंचायतों में बदलाव की पहल, RGSA दल गोड्डा रवाना

पाकुड़ पंचायतों में बदलाव की पहल, RGSA दल गोड्डा रवाना


पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशों के आलोक में पाकुड़ जिले के ग्रामीण नेतृत्व को आधुनिक और सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रिवैंप्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत, जिले के 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दो दिवसीय ‘एक्सपोजर विजिट’ हेतु गोड्डा जिले के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक ई० आनंद प्रकाश भी उपस्थित थे।दल में पंचायत राज व्यवस्था के सभी महत्वपूर्ण स्तरों का प्रतिनिधित्व शामिल है, जिसमें मुखिया, उप-मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और प्रखंड समन्वयक,पंचायत राज स्वशासन परिषद के सदस्य शामिल हैं। साथ ही महिला सशक्तिकरण की कड़ी को मजबूत करने हेतु जेएसएलपीएस सीएलएफ की दो दीदियों को भी विशेष रूप से दल का हिस्सा बनाया गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने कहा कि यह विजिट प्रतिनिधियों के विजन को बदलने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि रिवैंप्ड आरजीएसए का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है। गोड्डा में संचालित बेहतर मॉडल, स्वच्छता प्रबंधन और सामुदायिक विकास के कार्यों को देखकर हमारे जनप्रतिनिधि पाकुड़ की पंचायतों में भी सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *