नववर्ष के उपलक्ष्य पर पाकुड़ पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस शुरू किया जिसके तहत चोरी या गुमशुदा हुए मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को सुपूर्द किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने उक्त प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि पाकुड़ पुलिस इस प्रोजेक्ट के द्वारा मोबाइल के चोरी या गुमशुदा हुए मोबाइल को बरामद कर मोबाइल धारक को सुपूर्द करने के प्रति संकल्पबद्ध है । हालांकि इस योजना की प्रारंभिक शुरुआत नगर थाना क्षेत्र के लिए हुई लेकिन आगे इसको पूरे जिले में विस्तारित किया जाएगा।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल धारक क्रमशः दिनेश प्रमाणिक, मैनक भट्टाचार्य, कामेश साहा, सनित कुमार दे एवं रफिकुल शेख को उनका मोबाइल सुपूर्द किया। प्रोजेक्ट डिवाइस के अभियान में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार एवं आरक्षी सुधीर रमानी शामिल रहे।

