
हेमन्त की लोकप्रियता से बौराई भाजपा, कर रही है उलूल जलूल बातें। जी हां कल के तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय पर एक दिवसीय भाजपा के धरना प्रदर्शन का जवाब देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह जी ने पत्रकारों से कहा कि विधान सभा चुनाव में ऐडी चोटी का जोर लगाने के बाद भी मिली हार और पूरे झारखंड में हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा को हजम नहीं हो रही है। उन्होनें कहा आज ये सड़क पर आकर evm का रोना रो रहे हैं,रघुवर सरकार में कहा थे? तब क्यों नहीं करवा लिया निकाय चुनाव evm से, चुनाव कब होगा तय करना चुनाव आयोग का काम है न कि हेमंत सोरेन का , चुनाव पार्टी आधारित होगी या नहीं ये भी चुनाव आयोग तय करेगा। भाजपा वालों को जब कोई मुद्दा नहीं मिलता तो ये सड़कों पर उतर का झूठ मूठ का हंगामा करने लगते हैं विधान सभा चुनाव में हेमंत की लोकप्रियता लोग देख चुके हैं अब निकाय चुनाव में चाहे जितना नौटंकी कर लें इनका सफाया तय है क्योंकि जनता इन्हें पहचान चुकी है।

