PM मोदी ने ICGS समुद्र प्रताप की कमीशनिंग को आत्मनिर्भरता का मजबूत कदम बताया |

PM मोदी ने ICGS समुद्र प्रताप की कमीशनिंग को आत्मनिर्भरता का मजबूत कदम बताया |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तट रक्षक के जहाज ICGS समुद्र प्रताप की कमीशनिंग पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे भारत की आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण कदम बताया। ICGS समुद्र प्रताप गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज है। इसकी लंबाई 114.5 मीटर, वजन 4,200 टन और गति 22 नॉटिकल मील प्रति घंटा है। जहाज में साइड-स्वीपिंग आर्म्स, हाई-कैपेसिटी ऑयल रिकवरी सिस्टम, फ्लोटिंग बूम्स, स्किमर्स और प्रदूषण नियंत्रण लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। सुरक्षा और फायरफाइटिंग के लिए इसमें Fi-Fi Class 2 सिस्टम, 30 MM गन और दो 12.7 MM रिमोट-कंट्रोल गन्स लगी हैं।

डायनेमिक पोजिशनिंग और ऑटोमेटेड मैनेजमेंट सिस्टम इसे कठिन मिशनों के लिए सक्षम बनाते हैं। ICGS समुद्र प्रताप 14 अधिकारियों और 115 कर्मचारियों द्वारा संचालित होगा और कोच्चि में तैनात रहेगा। यह जहाज समुद्री सुरक्षा, कानून प्रवर्तन, खोज-बचाव और प्रदूषण नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *