मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत के मामले में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। भागीरथपुरा इलाके में जल त्रासदी के बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव बीजेपी पार्षद कमल वाघेला को सार्वजनिक मंच से ‘बेस्ट पार्षद’ का अवॉर्ड देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में मेयर विकास कार्यों की तारीफ करते दिखते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि ड्रेनेज और पानी की पाइपलाइन अधूरी थी। खुद पार्षद ने सिस्टम कोलैप्स की बात मानी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि कागजों में करोड़ों के काम के बावजूद लोगों को जहरीला पानी क्यों पीना पड़ा। मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।
