कश्मीर घाटी के श्रीनगर में काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर जिले में अकेले 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई का

मकसद संदिग्ध गतिविधियों की जांच करना बताया जा रहा है। पूरे कश्मीर में कई अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। छापेमारी अभी भी जारी है, और अधिकारियों ने इस मामले में विस्तार से जानकारी साझा नहीं की है।

