20 गायों से 60 तक, सफल हुआ गौशाला सफर |

20 गायों से 60 तक, सफल हुआ गौशाला सफर |

पुलिस लाइन स्थित दिशा गौशाला आज स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी है। गौशाला के संचालक मनोज कुमार शाह ने सरकार की कामधेनु योजना के तहत प्रारंभ में मात्र 20 गायों के साथ गौ पालन कार्य की शुरुआत की थी। सतत मेहनत, लगन एवं बेहतर प्रबंधन के बल पर आज उनके पास विभिन्न नस्लों की लगभग 60 गायें हैं। मनोज कुमार शाह ने बताया कि उन्होंने यह कार्य अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्रारंभ किया। पति पत्नी दोनों गायों की देखभाल में जुटे रहते हैं।वर्तमान में गौशाला में 8 से 9 कर्मियों को रोजगार प्रदान किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 400 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। उत्पादित दूध की नियमित आपूर्ति पाकुड़ बाजार क्षेत्र में घरों एवं मिठाई दुकानों में की जाती है, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। इस सफलता से दोनों दंपती अत्यंत प्रसन्न एवं संतुष्ट हैं। मनोज कुमार शाह ने आमजन से अपील किया है कि वे गाय पालन जैसे स्वरोजगार के अवसरों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *