भारत ने आज एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन ने जिंद–सोनीपत लाइन पर अपना परीक्षण शुरू कर दिया है। रेलवे परिवहन प्राधिकरण आरडीएसओ द्वारा ट्रेन का दोलन और ईबीडी परीक्षण किया जा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन के सफल परीक्षण के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जैसे जर्मनी, स्वीडन, जापान और चीन, जो इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह

कदम स्वच्छ और हरित रेल यात्रा की दिशा में बड़ा मील का पत्थर है और भारतीय रेलवे की पर्यावरण-सुरक्षित और टिकाऊ यात्रा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली इस ट्रेन के आने से यात्रियों को प्रदूषण मुक्त और टिकाऊ रेल सेवाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

