यूपी के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा की कार का नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के दौरान पुलिस को कार से एक संदिग्ध नीला बैग मिला, जिसमें क्रिस्टल ड्रग्स और एक सिरिंज बरामद हुई। पुलिस ने तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है। फरमान ने

पूछताछ में बताया कि यह ड्रग्स वह खुद इस्तेमाल करता है। गौरतलब है कि मौलाना तौकीर रजा बरेली दंगा मामले में जेल में बंद हैं। शाहजहांपुर पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और जांच जारी है।

