फाइलेरिया उन्मूलन हेतु दवा खिलाने का कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक निश्चित है। एमडीए आइडिया प्रोग्राम को सफल करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, पाकुड़ के द्वारा उनके सभागार में पंचायत सेवक रोजगार सेवक एवं चौकीदारों की एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई जहां उन लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उसके बचाव के लिए बताया गया। बैठक में बताया गया कि कि 10

फरवरी से 25 फरवरी तक लोगों को अधिक से अधिक मलेरिया रोधी दवा खाने को कहा जाए एवं लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अल्फ्रेड मुर्मू सोरेन, एम ओ आई सी डॉक्टर के के सिंह, एवं राज किशोर प्रसाद, के टी एस पाकुड़ उपस्थित थे।

