
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला होने की खबर सामने आई है। देर रात संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस को तुरंत मौके पर तैनात किया गया। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि जांच अभी जारी है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि संदिग्ध व्यक्ति उपराष्ट्रपति के घर के भीतर घुसने में सफल हुआ हो। हालांकि, हमले के दौरान घर की कुछ खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। घटना को लेकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

