ईरान में पिछले दो हफ्ते से जारी विरोध प्रदर्शन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सरकार ने इसे रोकने के लिए जबरदस्त सुरक्षा कार्रवाई की है। अब तक इन प्रदर्शनों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विरोध प्रदर्शन और उसकी हिंसक प्रकृति को देखते हुए अमेरिका ने भी चिंता जताई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

चेतावनी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर गोली चली तो अमेरिका इस मामले में हस्तक्षेप कर सकता है। अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल प्रदर्शनों के थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं और देश में तनाव की स्थिति जारी है।

