बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने मेला में लगे विभिन्न रोगों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है। मेले में एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग के माध्यम से मुफ्त परामर्श, ओपीडी सेवाएं और बुनियादी जांच उपलब्ध कराई जा रही हैं। आम जनता को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है और पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।

