आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. कोनासीमा जिले के इरुसुमंडा गांव में ओएनजीसी की मोरी #5 साइट पर गैस रिसाव और ब्लोआउट के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने घटना की जानकारी लेते हुए जिला कलेक्टर और स्थानीय विधायक को आवश्यक निर्देश दिए। रिसाव स्थल के एक किलोमीटर दायरे में आने वाले स्कूलों को खाली करा लिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और

राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने अफवाहों पर रोक लगाने और प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

