गुजरात के गांधीनगर में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती 7 साल की काजल कनौजिया की टाइफाइड के कारण मौत हो गई। बच्ची 15 दिनों से बीमार थी और 4 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुई थी।

सिविल सुपरिंटेंडेंट के अनुसार, अस्पताल में अभी डेढ़ सौ मरीज भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। दूषित पानी की शिकायत सेक्टर 24, 26 और 29 से मिली। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में लीकेज की मरम्मत शुरू कर दी है और मेडिकल टीमें स्क्रीनिंग और क्लोरिन वितरण कर रही हैं।

