
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश यात्रा को लेकर नहीं, बल्कि अपने चश्मे को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, छुट्टियों के दौरान तेजस्वी यादव PRADA का चश्मा पहने नजर आए, जिस पर बीजेपी बिहार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर निशाना साधा। वीडियो में चश्मे की कीमत 24,590 रुपये बताई गई है और कैप्शन में लिखा गया—“बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स तेजस्वी की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं। मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

