
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड के थराली में कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। हाथों में मोमबत्तियां लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से निष्पक्ष और तेज़ कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए न्याय की आवाज बुलंद की।

