मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया एक हादसे में घायल हो गए। घटना सोमवार की है, जब वे कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान वे कॉलेज मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने गए थे। महानआर्यमन कार के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाए

जाने से उन्हें सीने में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें मस्कुलर इंजरी हुई है।

