
रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने 5 जनवरी को मुंबई में भारत की वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस इवेंट में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, महिला दृष्टिबाधित टीम की कप्तान दीपिका टीसी और मेंस टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। नीता अंबानी ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मेंस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप और महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
