उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 3 जनवरी से विश्व प्रसिद्ध माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो चुका है। यह ऐतिहासिक मेला 44 दिनों तक चलेगा और लाखों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले में संतों की कठिन साधनाओं के दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं।

हठयोगी शंकर पुरी बिना बैठे या लेटे केवल खड़े रहकर तपस्या कर रहे हैं। इस वर्ष माघ मेले में पहली बार हर सेक्टर में स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी लगी हैं। मेला श्रद्धालुओं और साधना का अद्भुत संगम पेश कर रहा है।
