राजस्थान के कोटा में एक चोर चोरी के दौरान किचन के एग्जॉस्ट फैन में फंस गया। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में 3 जनवरी को सुभाष कुमार रावत अपने घर से खाटूश्यामजी के दर्शन पर गए थे। चोर ने उनका घर लूटने की कोशिश की, लेकिन फैन के छेद में अटक गया। सुभाष के लौटने पर उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों ने भीड़ जमा कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर

लिया। चोर के साथी की तलाश जारी है। चोरी में इस्तेमाल कार पर पुलिस का स्टीकर मिला है और कार भी जब्त की गई।

