
बाघमारा विधानसभा के विधायक शत्रुघन महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के दारीदा पंचायत में प्राचीन पोचरी शिव मंदिर के नव-निर्माण और सड़क निर्माण कार्य का विधिवत् शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शिव मंदिर का पुनर्निर्माण हमारी सनातन आस्था को सशक्त करेगा, श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति देगा और इस ऐतिहासिक धार्मिक केंद्र को नया स्वरूप प्रदान करेगा। साथ ही, सड़क निर्माण से ग्रामीणों और भक्तों को मंदिर तक सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के धार्मिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली है।

