
भोपाल में 11 मील टोल नाके पर अज्ञात युवकों और टोलकर्मियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया गया कि पहले एक युवक ने फ्री में गाड़ी क्रॉस करने का हंगामा किया, जिस पर टोलकर्मियों ने उसे रोकते हुए मारपीट की। इसके बाद बदला लेने के लिए अन्य युवकों ने टोल कर्मियों के साथ हाथापाई की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। मिसरोद थाने में टोलकर्मियों ने वीडियो फुटेज सहित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

