
जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ तनवीर आलम ने जनसमस्याओं के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से BLA, पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता तथा मनरेगा का नाम बदले जाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर नागरिकों ने ज़मीन विवाद, मईया सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अनुदान में हो रही देरी, ग्रीन कार्ड निर्गत न होने, तथा जाति,आय एवं निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या महासचिव के समक्ष रखीं।डॉ. तनवीर आलम ने शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कई मामलों का तत्काल समाधान कराया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, युवा जिला महासचिव तस्लीम आरिफ,ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, जिला सचिव सेलिम हुसैन,रामविलास महतो, महिला मोर्चा शहनाज बेगम, नसीम आलम, लड्डू शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
