सड़क चौड़ीकरण में ली गई जमीन, किसान अब भी न्याय से दूर |

सड़क चौड़ीकरण में ली गई जमीन, किसान अब भी न्याय से दूर |

सड़क निर्माण विभाग द्वारा आठ वर्ष पूर्व ली गई जमीन का मुआवजा पाने के लिए महेशपुर के चंडालमारा के निवासी गणेश मंडल आफिस दर आफिस की चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। अपनी समस्या की जानकारी देने के लिए गणेश ने विगत नौ दिसंबर 2025 को उपायुक्त को आवेदन भी दिया है। आवेदन में कहा गया है कि मौजा चंडालमारा, जमाबंदी संख्या 24, दाग संख्या 139, की कुल 70 डिसमिल पैतृक जमीन को पर निर्माण विभाग द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2018 को अंचल कार्यालय, महेशपुर द्वारा सड़क चौड़ीकरण हेतु स्थायी रूप से अधिकृत किया गया था।

20 2018 को ही अमीन द्वारा मापी कर रकबा 6 बीघा 17 कट्ठा 19 धुर के अंतर्गत अंश रकबा 2 बीघा 2 कट्ठा सात धूर बताया गया जो सड़क निर्माण हेतु लिया गया था। अपनी समस्या को लेकर पुनः गणेश मंडल ने 23 दिसंबर 2025 को भी उपायुक्त को लिखित आवेदन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *