भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। उक्त धरना प्रदर्शन, दो वर्ष से लंबित नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम के द्वारा अविलंब कराने की मांग को लेकर आयोजित किया गया। बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष संपा साहा उपस्थित हुए।कार्यक्रम के बाद महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।मुख्यवक्ता निवास मंडल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकायों की स्थिति बदतर बनी हुई है।बुनियादी सुविधाओं हेतु जनता भटकने को बाध्य है। वर्ष 2018 के अप्रैल में रघुवर सरकार ने निकाय चुनाव संपन्न कराए थे जो कि ईवीएम मशीन के द्वारा कराया गया था। हेमंत सरकार को जनभावना से मतलब नहीं है। झामुमो गठबंधन की सरकार जनता को केवल धोखा दे रही है।2018 में पारित नियमावली को बदलकर यह सरकार निकाय चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराना चाहती है एवं ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि जिस ईवीएम को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश इंडी गठबंधन करता है वह उसी ईवीएम के परिणाम से राज्य की सत्ता में बने हैं।भाजपा यह मांग करती है कि अविलंब नगर निगम चुनाव को दलीय आधार पर कराने की अनुशंसा सरकार करे।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह,मीरा प्रवीण सिंह,अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास,पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष दीपक साहा, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत,जयंत मंडल,पार्थ रक्षित,सपन कुमार दुबे,अशोक प्रसाद,पवन भगत, अजित रविदास,हिसाबी राय, सुशील साहा,बासु मंडल,रतन भगत,पार्वती देवी,बहादुर मंडल, मनोरमा देवी,दुलाल सिंह,पंकज़ साह, सोमित चौबे, तुहिन शुक्ला उपस्थित हुए।

