सदर पाकुड़ प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायत में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के आवंटन में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने विशेष सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व मुखिया सुबोध पहाड़िया के पूरे परिवार को इस योजना का लाभ दे दिया गया है जो नियमों के विरुद्ध प्रतीत होता है।सुरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरत्नपुर गांव के निवासी पूर्व मुखिया सुबोध पहाड़िया, उनकी पत्नी बबीता देवी, पुत्री सरिता पहाड़िया और पुत्र राहुल पहाड़िया इन चारों के नाम पर प्रधानमंत्री जनमन आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया

कि क्या सरकार का ऐसा कोई नियम है जिसमें एक ही परिवार के सभी सदस्यों को अलग अलग आवास दिया जा सके ? उन्होंने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग और पात्र लाभार्थियों के हक पर डाका करार दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग की है।

