
दुर्गा सोरेन सेना का साप्ताहिक कार्यकर्ता मिलन गोष्ठी का आयोजन होटल रॉयल रेसीडेंसी के सभागार में जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्रामीण स्तर पर संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से प्रसेनजीत प्रमाणिक को पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष एवं मो असगर शेख को पाकुड़ ग्रामीण के अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष चयनित किया गया।इसकी औपचारिक घोषणा जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा ने की।उज्ज्वल भगत ने चयनित सदस्यों को यथाशीघ्र अपनी टीम का गठन कर जिला कमिटी को सूचित करने का निर्देश दिया। जिला सचिव नवीन कुमार सिंह ने चयनित सदस्यों को शुभकामनाएं दी साथ ही जनसेवा हेतु तत्पर रहने की नसीहत दी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विजय चंद्र चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रब्बेकुल शेख, नगर अध्यक्ष आफताब खान, धर्मेंद्र जयसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल व्यास के आलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

