हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर निकट पत्थर लदे ट्रेलर से कुचले जाने से सात वर्षीय बच्चा विशाल साहा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत देखकर चिकित्सको ने बच्चे को भागलपुर रेफर किया। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर के शीशे को तोड़ दिया व सड़क जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार हाथीगढ़ स्थित क्रशर से पत्थर लोड कर तेज गति से उक्त ट्रेलर JH16 J 2557 ने बच्चे को कुचल दिया। जिससे बच्चे की दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों से वार्तालाप कर तीन घण्टे के बाद जाम को हटाया। इस बाबत थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

