जिले के धनुषपूजा स्थित जिला कार्यालय में झामुमो जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित हुए।विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि बैठक प्रखंड स्तरीय बीससूत्री समिति बनाने हेतू आयोजित की गई है। समिति में समर्पित कार्यकर्ता को बीस सूत्री समिति में शामिल किया जाएगा। राज्य में होनेवाले SIR को लेकर बूथ लेवल एजेंट को सक्रिय रूप से जागरूक करने का निर्देश सभी प्रखंड समिति के पदाधिकारियों को दिया।जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में बीस सूत्री समिति के गठन को लेकर पार्टी के प्रति समर्पित लोगों की सूची माँगी गई है, जिसे प्रखंड समिति के पदाधिकारी दो दिनों के अंदर जिला समिति के

पास जमा करना होगा।अजीजुल ईस्लाम ने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।जिला उपाध्यक्ष समद अली ने सबों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के वैसे पुराने कार्यकर्ताओं को भी बीस सूत्री समिति में जगह मिले, जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में रहते हुए व्यतित कर दिया।केंद्रीय समिति सदस्य पिंकी उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में बीस सूत्री समिति जिला समिति के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में बनाने की बात कही।बैठक में सर्वसम्मति से जिला समिति के पदाधिकारी को ही प्रखंड बीस सूत्री समिति के गठन हेतू अधिकृत किया गया।

