आज रांची में आयोजित मनरेगा बचाओ महासंग्राम के ऐतिहासिक कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू जी, सह प्रभारी श्री प्रसाद श्रीवेला जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी सहित कांग्रेस परिवार के साथ शामिल हुआ। मनरेगा पर हमला केवल एक योजना पर नहीं, बल्कि गरीब की थाली, मज़दूर के पसीने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है। केंद्र सरकार की

जनविरोधी और संवेदनहीन नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक पूरी ताक़त से संघर्ष करेगी। यह लड़ाई मज़दूरों के सम्मान, गांवों के अधिकार और सामाजिक न्याय की रक्षा की है।

