
दहेज की बली चढ़ी रेखा कुमारी। जी हां जहानाबाद की रहने वाली रेखा कुमारी के दो भाइयों ने बड़े अरमान से रेखा कुमारी की शादी 2018 में धैया के रहने वाले अमित सिंह , पिता अरविंद सिंह से की । लेकिन शादी के बाद से दहेज के लिए इस कदर रेखा कुमारी को प्रताड़ित किया जाता रहा कि अधिकांश समय उनका मायके में ही बीतता था। रेखा कुमारी के दो बच्चे एक लड़का 7 वर्ष और लड़की वर्ष के है दोनों को छोड़कर रेखा कुमारी दुनिया से चल बसी, परिजनों का आरोप है कि उसे जहर देकर मार दिया गया है ऐसा अशरफी अस्पताल के चिकित्सक का भी कहना है,जहां रेखा कुमारी ने अंतिम सांस लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। परिजनों का कहना है उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और दोषी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि फिर कोई रेखा जैसी 28 वर्षीय लड़की को दहेज की बली चढ़ाने से पहले सोचें। फिर कोई आर्यन और आरोही को बिना मां के संघर्ष न करना पड़े। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

