अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या l

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या l

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में न्यू ईयर से लापता एक भारतीय महिला का शव उसके एक्स बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। महिला के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में महिला के पूर्व बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला का शव कोलंबिया इलाके में उसके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ फर्स्ट और सेकंड डिग्री मर्डर के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

जांच में सामने आया है कि अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उसी दिन वह अमेरिका से भारत फरार हो गया। जांच अधिकारियों को शक है कि 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे अर्जुन ने निकिता की हत्या की थी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *