ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को दी चेतावनी l

ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को दी चेतावनी l

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को चेतावनी दी है कि अगर वे वेनेजुएला के लिए अमेरिका की मंशा के अनुसार काम नहीं करती हैं, तो उनका हाल मादुरो से भी ज्यादा बुरा हो सकता है।

ट्रंप ने कहा कि अगर डेल्सी अमेरिका की बात मान लें तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, डेल्सी ने मादुरो को सत्ता से हटाने की आलोचना की है और अमेरिका से मादुरो को वापस भेजने की मांग की है। इस बीच, मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर आज UNSC की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। इस बैठक में वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हिरासत में लेने की अमेरिकी कार्रवाई की वैधता पर चर्चा की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *