नए साल के आगमन के साथ ही कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। हिमालय के ऊंचे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में ढक दिया है, जिससे घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर गई है। हालांकि, बर्फबारी के चलते कई इलाकों में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। सोनमर्ग-जोज़िला मार्ग और डोडा के पहाड़ी इलाके पूरी तरह बर्फ से ढके हुए

हैं, जिससे आवाजाही पर असर पड़ा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा राहत और बहाली कार्य लगातार जारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जनवरी तक श्रीनगर के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

