दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बर्फीली हवाओं और शीतलहर से जहां ठिठुरन बढ़ी है, वहीं इन्हीं मौसम परिस्थितियों ने राजधानी की जहरीली हवा से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते दिल्ली की आबोहवा में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। कुछ समय पहले तक AQI 800 के खतरनाक स्तर को पार कर चुका था, लेकिन अब इसमें भारी

गिरावट देखी गई है। मौजूदा हालात में दिल्ली का AQI 200 से 250 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो पहले की तुलना में काफी बेहतर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड और कोहरे के बढ़ने के साथ प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है।

