IRCTC घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। सोमवार, 5 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

लालू यादव ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका पर तत्काल राहत देने से मना कर दिया। हालांकि, हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई से जवाब जरूर मांगा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 14 जनवरी तय की है। अब इस दिन मामले पर आगे की सुनवाई होगी।

