
रविवार को राज्यभर में अंकिता भंडारी केस के विरोध में प्रोटेस्ट आयोजित किए गए। अल्मोड़ा जिले के सल्ट कस्बे से सामने आए वीडियो में देखा गया कि छोटे-छोटे कस्बों की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। विरोध प्रदर्शन में लोग न्याय की मांग कर रहे थे और मामले में कार्रवाई की सख्त अपील कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई।

