सोमवार की सुबह बिष्णुपुर जिले के सैटन-नगानुकॉन क्षेत्र में तीन जबरदस्त IED धमाकों ने राज्य में दहशत फैला दी। पहला विस्फोट सुबह 5:40 बजे, दूसरा 5:54 बजे और तीसरा 8:45 बजे हुआ। इन धमाकों से लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चुराचंदपुर के कांगवाई से आए हथियारबंद बदमाशों ने खाली घरों को

निशाना बनाया, जो राहत शिविरों में रहने वालों के थे, और कई घरों में आग लगाने का प्रयास किया। दो स्थानीय लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों ने विस्फोटों के ठोस सबूत बरामद किए हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर तनाव को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

