
भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में बिरसा चौक स्थित हनुमान मन्दिर में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि 05 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा जी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव जल्द कराने, दलीय आधार पर चुनाव, बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से चुनाव कराने , शहरी जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूरा करने, नगर की सफाई एवं सौंदर्यकरण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा।इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने मंच संचालन किय। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष दीपक साहा, सपन कुमार दुबे, हिसाबी राय, सुशील साहा, बासु मंडल, रतन भगत, पार्वती देवी,पंकज़ साह, सोमित चौबे उपस्थित हुए।

