गुरुद्वारा साध संगत, पंजाबी मोहल्ला में सिख धर्म के दसवें गुरु साहिब ए कमाल दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर पंजाबी व सिंधी समाज के श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माथा टेका, कीर्तन श्रवण किया, अरदास में भाग लिया व लंगर ग्रहण किया।कीर्तन दरबार के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, त्याग और बलिदान को याद

किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से समुचित व्यवस्था की गई। ग्रंथों के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष मास में पटना साहिब में हुआ था, इसी परंपरा के तहत सिख समाज, प्रकाश पर्व मनाता है। दशमेश गुरु गोबिंद सिंह जी खालसा पंथ के सृजनकर्ता थे, जिन्होंने समानता, साहस और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी सत्य, सेवा और शौर्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

