तुम जात पात से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे। जी हां इसी नारे के साथ सनातन धर्म जागरण समिति ने आज दिनांक 4 दिसंबर दिन रविवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पसीर आक्रोश प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में सनातनी कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष, सांसद,पूर्व सांसद, विधायक भी शामिल हुए। सभी ने अपने अपने वक्तव्य को रखा जिसमें बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्या और कत्लेआम की घोर निंदा करते हुए इसे अमानवीय और हैवानियत की चरणसीमा पार करने,और बांग्लादेश सरकार, प्रशासन की हिन्दुओं को खत्म करने की साजिश बताई। इस्कॉन के साथ साथ अन्य सनातनी संस्थाओं के लोगों ने भी अपने अपने विचार रखें। यद्यपि देर से ही सही लेकिन राजनीति पार्टियों में चेतना तो आई। देश के विपक्ष जैसे कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा,तृणमूल कांग्रेस, राजद,जैसी पार्टियों ने तो ऐसे मुद्दों पर कुछ भी बोलना महापाप समझ लिया है।

सनातनियों का कहना साफ था कि यदि हिन्दू अब भी नहीं जागे और धर्म निरपेक्षता की राग अलापते रहें तो बंगला देश जैसी घटना यहां होते देर नहीं लगेगी पश्चिम बंगाल इसका जीवंत उदाहरण है। हमेशा की तरह देर से पहुंचने वाले धनबाद के सांसद को बोलने का मौका नहीं मिला, हां सबसे अंत में होने वाले कार्यक्रम बंगला देश के राष्ट्रपति और इस्लामिक आतंकवाद के पुतला दहन वाले कार्यक्रम में वे जरूर शामिल हो सकें। सनातन धर्म जागरण समिति ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी तैयार किया है जिसे आप हमारे स्क्रीन पर देख सकते हैं जो सनातनियों के हस्ताक्षर के बाद राष्ट्रपति जी को सौंपा जाना है प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

