झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे के निर्देश व डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में संग्रामपुर पंचायत भवन में दिव्यांग व्यक्तियों के समग्र विकास के लिए विश्व ब्रेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि चार जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे लुई ब्रेल व दिव्यांगजनो के सम्मान स्वरूप, जागरूकता दिवस के रूप में मनाते है। रूपा बंदना किरो ने कहा कि ब्रेल लिपि उभरे हुए बिंदुओं पर आधारित है जिसे स्पर्श करके पढ़ा जाता है और इसने दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया है।ब्रेल लिपि सांकेतिक भाषा है जो दृष्टिबाधित

व्यक्तियों को लिखित जानकारी प्रदान करती है।विश्व ब्रेल का मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों के लिए शिक्षा,संचार और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता पर जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकुमुद्दीन शेख ने कहा कि ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल हैं जिसके द्वारा दृष्टिबाधित लोगों के लिए पढ़ना लिखना संभव हो पाया। मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया।मौके पर पंचायत के प्रतिनिधि पंचायत के मुखिया मुकेश माल पहाड़िया, पंचायत सचिव अमित कुमार, रोजगार सेवक अब्दुल गनी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली उपस्थित रहे।

